गाने बदलने की डिमांड से DJ हुआ नाराज, यूवक की कर दी हत्या

Monday, May 07, 2018 - 12:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में मामूली से बात को लेकर एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। गाना बदलने की मांग से डिस्क जॉकी इस कदर नाराज हुआ कि उसने 28 वर्षीय एक युवक की छुरा मार कर हत्या कर दी। यही नहीं झगड़े के दौरान बार स्टाफ ने कई लोगों पर बीयर की बोतलों से भी हमला किया जिससे एक लड़की के सिर पर गंभीर चोट आई। ये पूरी घटना डिस्को के सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डीजे को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के अनुसार इश्मीत नाम का एक शख्स अपने 10 दोस्तों के साथ रफ्तार बार मे अपना जन्मदिन मनाने गया था। पार्टी में विजयदीप नाम के एक लड़के ने गाना बदलने की मांग की। इसी बात को लेकर डीजे यूडी बिष्ट उर्फ दीपक की उससे कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी हाथापाई के बीच डीजे ने विजयदीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

डीजे ने विजयदीप की गर्लफ्रेंड पर भी बोतल से हमला कर घायल किया और क्लब से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सुबह उसके घर बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी के अनुसार मृतक दिल्ली के विष्णु गार्डन का रहने वाला था और एक जिम का मालिक था। घटना के तुरंत बाद बार से ज्यादातर स्टाफ फरार हो गए। बार के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पार्टी में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

vasudha

Advertising