दिलबाग सिंह जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नियुक्त

Thursday, Nov 01, 2018 - 04:27 PM (IST)

जम्मू : उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार दिलबाग सिंह को  जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्णकालिक महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया। सिंह ने इससे पहले डीजी रहे एसपी वैद्य की जगह छह सितंबर को राज्य पुलिस बल के अंतरिम प्रमुख का कार्यभार संभाला था। जम्मू कश्मीर के नये प्रशासन के साथ जुबानी जंग में घिरने के बाद वैद्य को इस पद से हटाकर परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।


 राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अगुवाई वाले राज्य प्रशासनिक परिषद ने यहां 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह का नाम पारित किया। केन्द्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पिछले सप्ताह इस पद के लिये तीन नामों का पैनल पेश किया है। 20 सितंबर को उच्चतम न्यायालय ने यह साफ किया था कि जब तक यूपीएससी जांच-पड़ताल करता है और पुलिस प्रमुख की नियमित नियुक्ति के लिये तीन पुलिस अधिकारियों का एक पैनल उपलब्ध कराता है तब तक के लिये सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। 
 

Monika Jamwal

Advertising