आतंकियों से सेना की तुलना करने पर दिग्विजय सिंह पर भड़के यूजर्स

Monday, Apr 17, 2017 - 02:53 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। इस बार सिंह ने सेना की तुलना आतंकियों से कर दी है। सेना पर दिए उनके इस विवादित बयान पर ट्विटर यूजर्स भड़क गए हैं। सिंह ने कहा कि कश्मीरियों को घाटी में तैनात सेना भी मारती है और आंतकी भी। इस बयान में सेना की तुलना आतंकियों के साथ करना कई यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने सिंह पर जमकर निशान साधा।


कई यूजर्स ने उन्हें भाजपा के लिए काम करने वाला बता दिया जो कांग्रेस को हराने में मदद कर रहा है। कुछ दिनों पहले कश्मीर में युवाओं द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ बदसूलकी और कश्मीरी युवक को कथित तौर पर जीप के आगे बांधकर घूमने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव ने यह बयान दिया। कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2018-19 में पाकिस्तान से युद्ध करवा सकते हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह (मोदी) जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाएंगे। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि मैं मानता हूं कि अगर आप कश्मीर चाहते हैं तो पहले आपको कश्मीरियों को जीतना होगा।

 

 

Advertising