हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं: सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई

Tuesday, Jan 24, 2023 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने द्वारा दिए गए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं। 

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा था कि सरकार ने इसका कोई प्रमाण नहीं दिया है और सरकार झूठ के पुलिंद पर ही चल रही है।जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  केंद्र सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं और उन्होंने इतने लोगों को मारा है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्र झूठ के सहारे शासन कर रहा है।  मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह देश हम सभी का है। 

 इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि इलाके में हर कार की जांच की जाती है। उस विशेष दिन स्कॉर्पियो कार की जांच क्यों नहीं की गई? एक वाहन गलत दिशा से आता है. इसकी जांच क्यों नहीं की गई? हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. अब तक घटना से संबंधित जानकारी संसद में नहीं दी गई।

Anu Malhotra

Advertising