दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ में किया ट्वीट, फिर हुए ट्रोल

Friday, Sep 22, 2017 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार ट्वीट करके पीएम मोदी को बेशर्म मोदी सरकार तक कहा है। इस ट्वीट के कारण एक बार फिर से वह ट्रोल हुए हैं।


दरअसल उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए लिखा है, राहुल गांधी ने मोदी को बजाया भी बहुत हिलाया भी बहुत पर बेशर्म मोदी सरकार। कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ ट्वीट किए तो कुछ उनके समर्थन में भी नजर आए। जिसके बाद एक एक करके कई यूजर्स ने दिग्विजय को एक बार फिर से आड़े हाथों लिया और उन पर जमकर निशाना भी साधा।

 

Advertising