दिग्विजय ने एक बार फिर ट्वीट कर PM मोदी पर साधा निशाना

Saturday, Jul 15, 2017 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम से कम आप लोगों को यह देख लेना चाहिए कि उन्होंने(पीएम नरेंद्र मोदी)गुजरात के उन नेताओं के साथ क्या किया जिन्होंने उनका साथ दिया था। उन्होंने केशुभाई से लेकर हरेंद्र पांडया का नाम लेते हुए कहा कि यह सूची अंतहीन है।


माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी को बचाने के लिए दिग्विजय ने यह बयान दिया है। सूत्रों के अनुसार राज्य के दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला पार्टी आलाकमान से नाराज बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि वह भाजपा में जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कुछ समय पहले दिग्विजय के पास से गोवा का प्रभार ले लिया था क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद भी पार्टी गोवा में अपनी सरकार बनाने में नाकामयाब रही। इसके पीछे राज्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यही कारण बताया गया कि दिग्विजय सिंह की हीलाहवाली की वजह से कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई। 

 

Advertising