कश्मीरियों और सेना को लेकर दिग्विजय ने दिया विवादित बयान

Sunday, Apr 16, 2017 - 02:28 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया । उन्होंने सेना पर कश्मीरियों को मारने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि कश्मीरियों को घाटी में तैनात जवान भी मारते हैं और आंतकी भी। कश्मीरियों को आतंकी और सेना दोनों मारते हैं। कश्मीर में युवाओं द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ बदसूलकी और कश्मीरी युवक को कथित तौर पर जीप के आगे बांधकर घूमने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव ने यह बयान दिया।


साथ ही दिग्विजय ने कश्मीरियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ की गई मारपीट के वीडियो को भी दरकिनार कर दिया। कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2018-19 में पाकिस्तान से युद्ध करवा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मोदी जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाएंगे। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं मानता हूं कि अगर आप कश्मीर चाहते हैं तो पहले आपको कश्मीरियों को जीतना होगा।


गौरतलब है कि कुछ दिन चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों का वीडियो सामने आया था। जिसमें कश्मीरी युवा उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में बहुत गुस्सा है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
 

 

 

Advertising