दिग्विजय ने Spice Jet पर लगाया आरोप, मिला यह जवाब

Tuesday, Jan 24, 2017 - 07:32 PM (IST)

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्पाइस जेट एयरलाइन पर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि स्पाइस जेट 141 दिल्ली से गोवा के लिए निकली थी। लेकिन मुंबई में उसको लैंड करवा दिया गया। क्योंकि गोवा एयरपोर्ट पर ट्रेफिक था और प्लेन में तेल की कमी थी। मैंने ऐसा पहली बार होते देखा। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि स्पाइस जेट की फ्लाइट लेने से पहले 2 बार सोचिएगा।
 

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर स्पाइस जेट ने लिखा कि आपको हुई परेशानी के लिए हम लोग माफी मांगते हैं। फ्लाइट को मुंबई में हवाई ट्रेफिक की वजह से लैंड करवाया गया था। इसके अलावा स्पाइस जेट ने दिग्विजय सिंह से उनका कॉन्टेक्ट नंबर भी मांगा था। स्पाइस जेट ने आखिर में भी कहा कि हम आपको फिर से बताते हैं कि फ्लाइट ट्रेफिक की वजह से गोवा की जगह मुंबई में उतारी गई थी।


ट्विटर पर दिग्विजय लोगों के निशाने पर रहते हैं। लोगों ने उनके इस ट्वीट पर भी मजाक बनाया। एक ने लिखा कि ठीक हुआ, वरना पाकिस्तान चला जाता, दूसरे ने उन्हें कांग्रेस का पनौती भी बता दिया। अगले ने लिखा कि दिग्विजय को तो कोई तांगे में भी नहीं बैठाएगा।

 

 

Advertising