क्या शिंदे ने प्रचार के लिए गढ़चिरौली में पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनायी?, राकांपा का सवाल

Wednesday, Oct 26, 2022 - 06:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया कि क्या उन्होंने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ दिवाली प्रचार के लिए मनायी ? शिंदे ने मंगलवार को पूर्वी महाराष्ट्र जिले के भामरागढ़ का दौरा किया और पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनायी।

राकांपा के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकर अच्छा लगा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने गढ़चिरौली में पुलिस के साथ दिवाली मनायी। लेकिन सवाल यह है कि केवल वहां ही क्यों? क्या उन्होंने वहां दिवाली इसलिए मनायी क्योंकि वह एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और इससे उन्हें और अधिक प्रचार मिलेगा?'' उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में पुलिस ड्यूटी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालती है।

अगर मुख्यमंत्री वास्तव में उनका मनोबल बढ़ाना चाहते थे तो उन्हें पूरे राज्य में उनके साथ दिवाली मनानी चाहिए थी। क्रेस्टो ने कहा, ‘‘वैसे भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी अपना काफी समय समारोहों में बिताते हैं, वह और अधिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते थे और एक बदलाव के लिए यह एक अच्छे कारण के लिए होता।'' 

rajesh kumar

Advertising