27 August Petrol-Diesel Price: रक्षाबंधन से पहले क्या धड़ाम हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए 1 लीटर तेल का भाव
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 09:29 AM (IST)
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान से जुड़े घटनाक्रम और अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और नरमी का रुख है। इस स्थिति को देखते हुए देश के आम उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार की यह गिरावट घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम कम करेगी?
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के मुताबिक कच्चे तेल में आई हालिया गिरावट का असर तुरंत घरेलू पंपों पर दिखाई दे ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ समय पहले जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर था और कच्चे तेल के दाम बहुत अधिक बढ़ गए थे तब तेल कंपनियों ने आम जनता को राहत देते हुए खुदरा कीमतों को काफी हद तक नियंत्रित रखा था।

उस अवधि के दौरान हुए अपने वित्तीय नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनियां अभी मौजूदािस्थतियों का आकलन कर रही हैं यही वजह है कि कीमतों में जल्दबाजी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं। वहीं प्रमुख महानगरों और शहरों में ईंधन के मौजूदा रेट इस प्रकार हैं:
शहर (City), पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर), डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली, 102.12 रुपये, 95.20 रुपये
मुंबई, 111.21 रुपये, 97.83 रुपये
कोलकाता, 113.51 रुपये, 99.82 रुपये
चेन्नई, 107.76 रुपये, 99.55 रुपये
हैदराबाद, 115.69 रुपये, 103.82 रुपये

पटना, 113.35 रुपये, 99.36 रुपये
जयपुर, 112.66 रुपये, 97.78 रुपये
भुवनेश्वर, 103.19 रुपये, 100.42 रुपये
बेंगलुरु, 110.82 रुपये, 98.77 रुपये
