Champion CSK: धोनी ने जडेजा को गोद में उठा मनाया जश्न, भावुक हुए फैंन्स...10 साल पुराना ट्वीट वायरल
punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 10:25 AM (IST)
 
            
            नेशनल डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL-2023 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब जीता। यह पल टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी अहम और भावुक रहा। चेन्नई की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को गोद में उठा लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए।
M.O.O.D! 🤗
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
Ravindra Jadeja 🤝 MS Dhoni#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @imjadeja | @msdhoni pic.twitter.com/uggbDA4sFd
वही सर जडेजा को लेकर धोनी का किया 10 साल पहले का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुम्बई इंडियन्स को 5 बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को 5 बार चैम्पियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। 


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            