इन 9 बिजनेसमैन के घर पड़ी अब तक की सबसे बड़ी इनकम टैक्स रेड, किसी के पास ₹250 करोड़ कैश तो कहीं सोने की ईंटें बरामद!
punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 12:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आयकर देश की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। लेकिन हैरान कर देने वाला तथ्य है कि देश की आबादी का शायद ही 2 % हिस्सा ही कर देता हो। क्या यह सच है कि बाकी लोग टैक्स के दायरे से बाहर हैं या बड़ी संख्या में लोग कर विभाग की नजरों से बच जाते हैं? आज हम आपको सुनाएंगे भारत में अब तक की सबसे बड़ी आयकर Raids की कड़ियां — उन छापों की, जिन्होंने सरकार को चौंका दिया।
रेड का मकसद
जब कोई व्यक्ति या कंपनी अपनी कमाई को छुपाता है या टैक्स देरी या चोरी करता है, तो विभाग छापे डालता है।
इन रेडों का मुख्य उद्देश्य होता है:
-अघोषित आय की पहचान
-छिपी संपत्ति खोजना
-कर घोषणाएं और टैक्स रिटर्न की सच्चाई का मिलान करना
अब तक की सबसे बड़ी Raid's
1. धीरज साहू IT रेड
2023 में झारखंड और ओडिशा में हुई यह रेड बहुत चर्चा में रही। ₹351 करोड़ नकद और लगभग 3 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जाता है जब किसी एक कार्रवाई में इतनी बड़ी रकम मिली।
2. सरदार इंदर सिंह पर रेड (1981)
16 जुलाई 1981 की यह रेड कानपुर में हुई। 90 से ज़्यादा आयकर अधिकारियों और 200 पुलिसकर्मियों ने मिलकर तीन रातों तक इस छापे को अंजाम दिया। छुपी संपत्ति का खुलासा, सुनामी जैसा प्रभाव और बाद में 2018 की फिल्म “Raid” का इंस्पिरेशन— सब कुछ इस रेड से जुड़ा। इस छापेमारी के दौरान लगभग 1.60 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। इसके अलावा, इस रेड में कुल 250 तोले सोना भी मिला, जिसमें दो सोने की ईंटें शामिल थीं। साथ ही, लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के गहने और 144 सोने के सिक्के (जिसकी कीमत करीब 1.85 लाख रुपये थी) भी बरामद हुए। वहीं, सरदार इंदर सिंह की पत्नी मोहिंदर कौर के घर से 500 तोले की दो सोने की ईंटें और 144 सोने के सिक्के मिले, जिनका कुल वजन 6,977 ग्राम था। ये सभी सामग्री गोल्ड (कंट्रोल) एक्ट, 1968 का उल्लंघन करने के दायरे में आती है। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 750 तोले सोना बरामद किया गया।
3. पीयूष जैन की कानपुर रेड
इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर आयकर विभाग ने 120 घंटे तक रेड की।
₹250 करोड़ से अधिक नकदी, 16 संपत्तियों के दस्तावेज, विदेशों में संपत्ति का खुलासा — इसने टैक्स चोरी की चुनौतियों को उजागर किया।
4. सहारा ग्रुप रेड
दिल्ली और नोएडा में हुई इस रेड में ₹135 करोड़ नकद और ₹1 करोड़ के आभूषण मिले।
सहारा समूह के मुख्य चेहरे सुब्रत रॉय भी जांच के घेरे में आए और कोर्ट में मामला गरमा गया।
5. बैंगलोर नोट छापेमारी (2016)
दो इंजीनियरों और दो ठेकेदारों के घरों पर I-T रेड हुई। ₹5.7 करोड़ नकद, जिसमें ₹4.8 करोड़ नए नोट थे।
इसके साथ साथ 7 किलो सोना और 9 किलो आभूषण भी जब्त हुए।
6. हैदराबाद पोस्ट ऑफिस CBI Raid
डेमोनेटाइजेशन के दौरान, 8 पोस्ट ऑफिसों पर अचानक छापे डाले गए। Himayat Nagar पोस्ट ऑफिस से ₹40 लाख नकद मिला।
पुराने नोटों का लेन-देन करने वालों पर जांच शुरू हुई।
7. ‘बाहुबली’ के प्रोड्यूसर्स पर रेड
2015 में ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाहुबली” की कमाई ने कर विभाग का ध्यान खींचा।
ग्रामीणों के बीच छापों में ₹60 करोड़ नकदी मिली थी — जिसमें से कुछ नोट डिमोनेटाइज्ड भी थे।
8. भारी शादी पर I-T छापे
जनार्दन रेड्डी की बेटी की महंगी शादी पर भी टैक्स विभाग ने निगाह रखी।
बीएस येदियुरप्पा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया था।
9. चेन्नई इंजीनियरिंग कॉलेज रेड (2019)
एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में छापों में ₹8 करोड़ अघोषित नकदी मिली।
यह पैसा लगभग 400 बैंक खातों में फैलाया गया था।