धौलागिरी से उतर रहे भारतीय पर्वतारोही की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 08:09 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय पर्वतारोही राजीव भट्टाचार्य की धौलागिरी की पहाड़ी से उतरते वक्त मृत्यु हो गई। हावड़ा जिले से संबंधित 43 वर्षीय राजीव ने पहले भी बर्फबारी के कारण कुछ दिखाई न देने (हिमपात जनित अंधापन) की शिकायत की थी। धौलागिरी पर झंडा गाडऩे के बाद जब टीम चोटी से उतर रही थी तभी भारी बर्फबारी हुई और यह हादसा पेश आया। तब यह दल 7600 मीटर की ऊंचाई पर था।
 
 
राजीव ने बर्फ के कारण कुछ दिखाई न देने के बारे में बताया। अभियोजकों का इस बात पर संंदेह है कि हो सकता है कि राजीव भट्टाचार्य की मृत्यु आक्सीजन की कमी के कारण हार्ट अटैक आ जाने से हो गई हो। शव को एयरलिफ्ट कर काठमांडु लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण परेशानी आ रही है। इस पर्वतारोहण अभियान के आयोजक सेवन समिट ट्रैक्स के अधिकारी मिंगमा शेरपा ने राजीव की मौैत की पुष्टि की है। समुद्र तल से 8167 मीटर ऊंचाई पर स्थित धौलागिरी विश्व की सातवीं सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है और पश्चिमी नेपाल में स्थित है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News