डीजीपी ने स्वीकार किया मोदी का चैलेंज, पोस्ट किया फिटनेस वीडियो

Thursday, Jun 14, 2018 - 11:26 AM (IST)

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को एक वीडियो पोस्ट करने के साथ ही दिए गए फिटनेस चैलेंज पर देश के तमाम आई.पी.एस. अधिकारियों ने अपने वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया है। पी.एम. के चैलेंज को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के डी.जी.पी. ओमप्रकाश सिंह के बाद अब जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने भी एक ट्वीट में अपनी इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। पी.एम के चैलेंज को स्वीकार करते हुए एसपी वैद ने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 


पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने अपने एक ट्वीट में पी.एम. को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके फिटनेस चैलेंज के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों और आई.पी.एस. एसोसिएशन के सदस्यों को इसके लिए चैलेंज भी करता हूं। इस ट्वीट के डी.जी.पी. ने पुश-अप करते हुए अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 


बता दें कि डी.जी.पी. एस.पी वैद से पूर्व उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने भी पी.एम. मोदी द्वारा दिया गया फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया था। बुधवार शाम किए अपने एक ट्वीट में डीजीपी ओपी सिंह ने लिखा था, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीए मुझे आपका दिया फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हुए गर्व हो रहा है, मैं इसे प्रदेश के सभी आई,पी.एस अधिकारियों को पास कर रहा हूं जिससे कि वह फिट इंडिया की दिशा में अपना योगदान दे सकें।

Monika Jamwal

Advertising