डीजीपी ने पीएमओ मंत्री को दी सुरक्षा स्थिति की जानकारी

Wednesday, Aug 23, 2017 - 06:15 PM (IST)

जम्मू: डीजीपी जम्मू कश्मीर एस पी वैद ने केन्द्रीय मंत्री डा जतिन्द्र सिंह को कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। हाल ही के हफ्तों में कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी की डा सिंह ने भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्पष्टता की नीति के तहत काम करती है और यही कारण है कि सुरक्षाबल आजादी से अपने क त्र्तव्यों का पालन कर पा रहे हैं। वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस के कार्यों की भी प्रशंसा की।


उन्होंने कहा कि देश और विशेषकर जम्मू कश्मीर हमारे बहादुर जवानों की कुर्बानियों की कहानियों को कहता है। डा सिंह ने कहा कि इतने वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आतंकवादी और उनके समर्थक दबाव में हैं और अलगाववादियों का भी भंडाफोड़ हो गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब आतंकवाद खात्मे के रास्ते पर है और जल्द ही उसका अंत हो जाएगा।


एसपी वैद ने डा सिंह को जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवाद रोधी अभियानों में जेकेपी कैसे काम कर रही है।

 

Advertising