मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त दे रहे हैं अग्निपरीक्षा, अंगारों से होकर नंगे पैर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Wednesday, Feb 21, 2024 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के इस अकोला के मलसूर गांव में भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक अनोखी परंपरा निभा रहे हैं। भक्तों का मानना है कि आग से जलते अंगारों पर चलने से उनकी मनोकामना पूरी होगी।

बताया जा रहा है कि इस मंदिर में अंगारों पर चलने की अनोखी परंपरा काफी हैरान करने वाली है। सोपिनाथ के इस प्राचीन मंदिर में पूजा के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसी के साथ यहां यात्रा भी निकाली जाती है। इन दो दिनों में भक्त अंगारों पर चलते हैं। भक्तों का कहना है कि माघ के महीने में यह यात्रा होती है। यात्रा के दिन भगवान की शादी का उत्सव मनाया जाता है। विवाह के बाद भक्त मंदिर में एक कुंड में गर्म अंगारों पर चलते हैं।  

Radhika

Advertising