Video: मनोकामना पूरी करने के चक्कर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा भक्त, अटकी सांसे

Tuesday, Dec 06, 2022 - 11:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज के इस आधुनिक युग में भी लोग किस तरह अंधविश्वासों में आस्था रखते है इसका एक ताजा वीडियो सामने आया। दरअसल, मध्य प्रदेश के अमरकंटक पवित्र नर्मदा नदी का उद्गम स्थल में अनेक प्रसिद्ध मंदिर है जहां आकर लोग मन्नत मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद लोग हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते हैं  जिसे शुभ माना जाता है।

ऐसे में अमरकंटक मंदिर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मन्नत पुरी होने पर जब एक युवक ने वहां लगे हाथी की मुर्ति के नीचे निकलना चाहा तो वह बीचोंबीच फंस गया।  डियो में दिख रहा है कि हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते वक्त एक युवक मुश्किल में फंस गया है।
  

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं हाथी की मूर्ति के नीचे फंसे युवक को देख मदद के लिए लोग आ जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे सुझाव देते हैं कि कैसे वहां से निकले।  दरअसल, अमरकंटक मंदिर में हाथी और घोड़े की मूर्ति है। वर्षों से यह परंपरा है कि मन्नत पूरी होने के बाद यहां लोग नीचे से पार होते हैं।  
 

 

Anu Malhotra

Advertising