महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना, बीजेपी आलाकमान से करेंगे मुलाकात

Thursday, Jun 23, 2022 - 07:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर पैनी निगाह बनाए हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस अचानक दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार फडणवीस महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा करके आगे की रणनीत पर विचार करेंगे फडणवीस के घर सागर बंगला पर विधायकों का आना जारी है। उनके घर के सामने हलचल तेज हो गई है।


भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज कहा कि वह राज्य की राजनीतिक उठापटक पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। भाजपा इस बार इसलिए ज्यादा चौकन्नी है क्योंकि पूर्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार के साथ सरकार बनाने के बाद धोखा खा गई थे और सरकार गिर गई थी।

Yaspal

Advertising