राम रहीम के जेल पहुंचते ही पीछा छुडवाने लगे स्टार खिलाड़ी

Tuesday, Aug 29, 2017 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली: राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा के स्टार खिलाड़ी भी उनसे पीछा छुड़वाते हुए नजर आ रहे हैं। राम रहीम को अपने ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देने वाले हरियाणा के स्टार बॉक्सर विजेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने ट्वीट हटा दिया। अगर आप रहीम का ट्विटर अकाउंट चैक करेंगे तो आपको राम रहीम का आर्शीवाद तो नजर आएगा लेकिन जिसको दिया है वह नहीं। आपको बतां दे कि ट्विटर पर राम रहीम के तीस लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। 


राम रहीम करने लगे सोशल मीडिया पर ट्रेंड 
कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद बाबा राम रहीम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। कुछ लोग  कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए भारत की न्याय व्यवस्था की तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ लोग बाबा राम रहीम का मजाक भी उड़ा रहे थे। गीतिका नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है, च्जज बाबा राम रहीम से सवाल करते हैं कि उनकी कोई आखिरी ख्वाहिश है। इस पर बाबा कहते हैं कि मैं जेल जाने से पहले अपने बायोडाटा में रेपिस्ट जोडऩा चाहता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा है, पहले आसाराम, फिर बाबा रामपाल और अब बाबा राम रहीम। कांग्रेस मुक्त नहीं, बाबा मुक्त हो रहा है भारत। 

Advertising