#RamRahimSingh: राजनाथ सिंह ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Saturday, Aug 26, 2017 - 05:01 PM (IST)

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की और खास तौर पर हरियाणा में सुरक्षा स्थिति की आज समीक्षा की और उन्हें बताया गया कि राज्य में हालात नियंत्रण में है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।  पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कल बलात्कार का दोषी ठहराया था। इसके बाद व्यापक ङ्क्षहसा हुई जिसमें 31 लोगों की मौत हुई। इनमें से 29 लोगों की पंचकूला में और दो लोगों की सिरसा में मौत हुई।  

 उच्चस्तरीय बैठक से निकलते हुए केंद्रीय गृह सचिव राजीव मर्हिष ने बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने केंद्र सरकार को आश्वासन दिया कि हालात नियंत्रण में है।   उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में आज ज्यादा घटनाएं नहीं हुईं। पंचकूला और सिरसा में कल हालात तनावपूर्ण था लेकिन अब स्थिति सामान्य है।’’  यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा सरकार हालात को नियंत्रण में करने में विफल रही तो मर्हिष ने कहा, ‘‘मौजूदा हालात में हम किसी पर दोषारोपण नहीं कर सकते।’’  

Advertising