वायुसेना उप प्रमुख ने गलती से खुद पर चला दी गोली, अस्पताल में भर्ती

Thursday, Sep 27, 2018 - 02:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल शिरीष बबन देव बुधवार को गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, बबन देव के अपने ही हाथों से गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बबन देव ने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून, 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। 

 हाल ही में एयर मार्शल बबन देव ने राफेल विमान की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि राफेल सौदे की आलोचना करने वाले लोगों को निर्धारित मानदंडों और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। राफेल एक बेहतरीन विमान है और वायुसेना इसे उड़ाने की प्रतीक्षा कर रही है। 

vasudha

Advertising