जानें उपमुख्यमंत्री मोदी ने ट्वीट कर राजद की रैली के बारे में क्या कहा

Monday, Aug 28, 2017 - 12:59 PM (IST)

पटना: बिहार की राजधानी में हुई राजद की रैली पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगातार ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को छोड़ कर सभी पूर्व ही रैली में शामिल हुए और पूर्व ही बने रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के रैली में शामिल ना होने के कारण राजद पर तंज कसा है। 

सुशील मोदी ने कहा कि लालू का दावा था कि रैली में 25 लाख लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। उनका दावा गल्त साबित हुआ और गांधी मैदान आधा भी नहीं भर पाया। उन्होंने कहा कि लालू परिवार पूरी तरह से भ्रष्टाचार से घिरा हुआ है। मोदी ने लालू के बेटे तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि 26 साल की उम्र में 26 बेनामी संपत्ति के मालिक वह कैसे बन गए इसका जवाब अभी तक नही मिला है। लालू के बेटे को पहले यह बताना चाहिए कि रघुनाथ झा,कांति देवी सहित आधे दर्जन लोगों ने करोड़ों की सम्पत्ति उसे क्यों दान कर दी ? 

Advertising