भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर 24 साल बाद महिला अधिकारियों की तैनाती

Monday, Mar 08, 2021 - 10:45 PM (IST)

नई दिल्लीः पिछले 24 साल में पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में विमान वाहक पोत ‘विक्रमादित्य' और टैंकर ‘शक्ति' पर महिलाओं की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों पर दो-दो महिला अधिकारियों की तैनाती की गई। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने अंतिम बार 1997 में आईएनएस ज्योति पर महिला अधिकारी की तैनाती की थी।

अधिकारियों ने बताया कि भारत के इकलौते विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और एक महिला वायु यातायात नियंत्रक की तैनाती की गई। इसके अलावा बेड़े के टैंकर आईएनएस शक्ति पर एक महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और महिला डॉक्टर की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 से चारों महिला अधिकारियों की तैनाती की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय नौसेना ने एक वीडियो जारी किया। 

 

Pardeep

Advertising