डेंगू व चिकनगुनिया की मार से कराहता शहर, आंकड़ा पहुंचा 72० के पार

Thursday, Oct 27, 2016 - 08:16 PM (IST)

चंडीगढ़, (रवि): वीरवार को हैल्थ विभाग द्वारा 12 नए डेंगू के मामलों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही शहर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 722 तक पहुंच गया है। वर्ष 2008 में डेंगू रिपोर्ट होने के बाद शहर में डेंगू ने लोगों को इस बार सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मौसम में हो रहे बदलाव के बावजूद डेंगू की गिरावट में कोई कमी नहीं हो पा रही है। वहीं 5 नए चिकनगुनिया के मामले भी कंफर्म किए गए हैं।

शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की कुल संख्या 150 तक पहुंच गई है, जिसमें 39 मामलें बाहरी राज्यों से, 37 गलत पता देने वाले मरीजों के व 74 केस चंडीगढ़ से हैं। डेंगू रोकथाम के लिए एंटी मलेरिया विभाग की ड्राइव वीरवार को भी जारी रही। विभाग ने 5481 घरों की चैकिंग। साथ ही 2031 कूलर्स जांचे गए जिसमें से 5 पॉजीटिव पाए गए। 7425 कंटेनर्स में से 14 में डेंगू का लारवा मिला। इसके साथ ही 4308 वॉटर हैड टैंक्स, 169 लॉर्ज वॉटर बॉडीज की भी चैकिंग की गई। लापरवाही के लिए 5 लोगों को नोटिस दिया गया।

Advertising