राजधानी में डेंगू-चिकनगुनिया ने पसारा पांव, मरीजों की बढ़ी संख्या

Monday, Jul 24, 2017 - 05:29 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। निगमों की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 30 नए मामले सामने आये। इन्हें मिलाकर डेंगू के मरीजों की इस वर्ष संख्या 180 तक पहुंच गई। चिकनगुनिया के 12 नए मामलों के साथ इससे प्रभावितों की संख्या 127 हो गई। मलेरिया के 20 नए मरीज सामने आये और कुल संख्या 245 हो गई। मलेरिया के 57 नए मामले जुलाई में आ चुके हैं।

स्वराज इंडिया उठाएगा कदम 
स्वराज इंडिया ने डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिये एक कार्यबल बनाने की घोषणा की है। पार्टी के दिल्ली प्रमुख आशुतोष ने बताया कि जल्दी ही कार्यबल गठित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यबल उन क्षेत्रों की पहचान करेगा जहां पानी भरने की समस्या है और मच्छरों का प्रजनन होता है। कार्यबल स्थानों को चिह्नित कर संबंधित एजेंसियों को सूचित कर समस्या का हल निकालने के लिए दबाव बढ़ायेगा। इसके अलावा अस्पतालों में डेंगू-चिकनगुनिया के पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था के लिए भी प्रयास करेगा।

Advertising