हिरासत में लिए गए चार प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद जामिया के बाहर प्रदर्शन समाप्त

Friday, Jan 31, 2020 - 12:21 AM (IST)

नई दिल्ली: सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर शुरू हुआ प्रदर्शन पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार लोगों को रिहा किए जाने के बाद समाप्त हो गया। पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त डी सी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्रों को छोड़ दिया गया है। 


एक व्यक्ति द्वारा सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने के बाद विश्वविद्यालय के पास हजारों लोगों और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए थे। छात्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट तक मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते थे लेकिन उन्हें होली फैमिली अस्पताल के पास रोक दिया गया और पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

shukdev

Advertising