जमीनी स्तर पर पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग

Friday, Mar 19, 2021 - 07:06 PM (IST)

कठुआ,  : जिला की विभिन्न पंचायतों के पंच सरपंचों और वी.डी.सी. सदस्यों ने सरकार से पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग की है। इसी को लेकर पंच सरपंच जिला विकास उपायुक्त से भी मुलाकात करने जिला सचिवालय पहुंचे। पंच सरपंचों ने कहा कि सरकार पंचायतों को सशक्त नहीं बना रही। सरकार डी.डी.सी. को सशक्त बनाने का प्रयास तो कर रही है लेकिन वी.डी.सी. और पंच सरपंचों को अनदेखा किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि पंच सरपंच और वी.डी.सी. भी हजारों लोगों की नुमाइंदगी कर रहे हैं ऐसे में उन्हें भी बेहतर अधिकार, फंड आदि मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार 73वें संशोधन को लागू करे और थ्री टायर सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए विशेष नीति बनाए। उन्होंने कहा कि वी.डी.सी. सदस्यों को 25 लाख फंड के तौर पर दिया जाता है जबकि कई क्षेत्र बड़े हैं और हर पंचायत को एक लाख से भी कम आता है ऐसे में विकास कैसे होगा, यह साफ है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की है। 
 

Monika Jamwal

Advertising