पुरमंडल डिग्री कॉलेज के निमार्ण को लेकर धरना जारी

Saturday, Mar 19, 2022 - 06:02 PM (IST)

साम्बा (संजीव): डिग्री कॉलेज के निमार्ण को पुरमंडल में लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भी पुरमंडल के स्थानीय निवासियों ने मास्टर गोविंद राम के नेतृत्व में पुरमंडल बस स्टैंड पर धरना दिया व रोष मार्च। इनकी मांग थी कि कटवालता पंचायत में बनाए जा रहे सरकारी डिग्री कॉलेज को पुरमंडल में स्थानांतरित किया जाए। इन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका विरोध धरना जारी रहेगा।

 

धरने में इन्होंने कटवालता में बन रहे डिग्री कॉलेज के विरोध में नारेबाजी की। इसके अलावा प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि सरकार ने पुरमंडल में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा की थी लेकिन प्रशासन और अफसरशाही के लोग जानबूझकर कटवालता में बना रहे हैं।

Monika Jamwal

Advertising