महिला को अचानक उठा लेबर पेन, GRP जवानों ने प्लेटफॉर्म पर करवाई डिलीवरी

Wednesday, Dec 26, 2018 - 05:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में दादर रेलवे स्टेशन में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे को जन्म दिया। जीआरपी के जवानों की सूझबूझ से महिला और बच्चे की जान बच गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी मै ​​कैद हो गई।


जानकारी के अनुसार 21 साल की गीता दीपक वागारे अपने पति के साथ मुंबई से पुणे जा रहा थी। इसी बीच अचानक उन्हे लेबर पेन शुरू हो गया। वहां मौजूद जीआरपी जवानों ने तुरंत डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने बताया कि महिला अस्पताल ले जाने की हालत में नहीं है जिसके बाद प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी करवाने का फैसला लिया गया। 


पुलिसकर्मियों ने प्लेटफार्म पर ही चादर के सहारे 'लेबर रूम' बनाया। जिसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। दादर रेलवे स्टेशन में यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी एक महिला ने प्लेटफार्म पर ही बच्चे को जन्म दिया था। 
 

vasudha

Advertising