लड़कियों के जींस पहनने को लेकर जैन मुनि ने दिया यह बयान

Wednesday, Jan 25, 2017 - 06:16 PM (IST)

नई दिल्ली : महिलाओं पर विवादित बयान की फेरहिस्त में जैन-मुनि का नाम भी जुड़ गया। एक कार्यक्रम के दौरान जैन संत उपाध्याय रत्न निर्भय सागर ने बताया कि लड़कियों को क्यो जींस नहीं पहननी चाहिए। उन्होंने इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क दिए। जैनमुनि ने कहा कि जींस पहनने से लड़कियों के गर्भाश्य के पास ग्लाइकोजिन नाम का तत्व जम जाता है जिसकी वजह से डिलीवरी में प्रॉब्लम होती है और उनका ऑपरेशन करना पड़ता है।

जैन मुनि ने कहा कि लड़कियों का विवाह 18 साल से कम उम्र में नहीं करवाना चाहिए। अगर विवाह अंतर-जातीय हो रहा हो तो लड़की की उम्र कम से कम 24 साल होनी चाहिए। इस उम्र में लड़कियों को फैसले लेने की समझ आ जाती है। फिर वो चाहें तो अंतर-जातीय विवाह कर सकती हैं।

परिवार नियोजन पर बात करते हुए जैनमुनि ने कहा कि परिवार नियोजन महा-पाप है। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर बहु-विवाह का समर्थन करते हैं लेकिन हमारा संविधान बहु-विवाह की अनुमति नहीं देता है। जैन संत उपाध्याय रत्न निर्भय सागर ने ये सभी बातें मीडिया से बात करते हुए कही। साथ ही ये भी कहा कि वो अपनी बातें पीएम मोदी तक भी पहुंचाएंगे।  

Advertising