दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ बारिश का अनुमान...इन राज्यों में भी खूब बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 03:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग का कहना है कि आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

IMD के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में इस मौसम में अब तक सात दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं, जब लू के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़े समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी चलने तथा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

इन राज्यों में भी बारिश के आसार
कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक में बुधवार से अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि बेंगलुरु में चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बेंगलुरु समेत राज्य के कई जिलों में पिछले एक हफ्ते से आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। इस राज्य में बारिश जनित घटनाओं के चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

 

चित्रदुर्ग जिले के होलालकेरे तालुक के अरसनघट्टा गांव में 3000 से अधिक केले के पेड़ नष्ट हो गए हैं। लगातार बारिश और हवाओं के कारण बेंगलुरु शहर में कई पेड़ गिर गए हैं। बिजली के तार पेड़ से गिर गए, जिससे तार टूट गए। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक बारिश रुकने के कोई संकेत नहीं हैं। विभाग ने कहा कि कर्नाटक समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News