मौसम अपडेट: दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Thursday, Sep 12, 2019 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैै। राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार की सुबह उमस भरी रही, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और आर्द्रता का स्तर काफी बढ़ गया। 

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

 

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
 

vasudha

Advertising