Delhi Building Collapse : अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 01:03 PM (IST)
Delhi Building Collapse : दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला व्यावसायिक (Commercial) इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि आठ अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग पर हुआ।
सैदुलजाब इलाके के वेस्टर्न मार्ग स्थित यह इमारत शनिवार शाम को ढह गई थी। इस भवन में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय इसकी ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसका मलबा पास में स्थित टिन शेड वाली कैंटीन पर जा गिरा जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर आते थे।
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा धमाका: बिना चैट डिलीट किए अब कर सकेंगे 'Logout', आ रहा है कमाल का Feature
मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम निवासी तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी निवासी साइका खान (27), सैदुलजाब निवासी नीलम यादव (25), साकेत निवासी आदित्य शर्मा (24), नोएडा निवासी क्षितिज प्रताप (25), साकेत निवासी अनुज (25), सैदुलजाब निवासी आस्था (25) और साकेत निवासी विशाल (24) के रूप में हुई है।
VIDEO | Delhi: A three-storey commercial building collapsed near the Saket metro station in south Delhi on Saturday evening. Several people, including medical students, are feared trapped under the debris. The rescue operation is underway. Visuals from the spot.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
(Full video… pic.twitter.com/5aNUl3gnaH
इस मौके पर डीएफएस ने रविवार सुबह बताया कि सात लोगों को दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीएआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) तथा अन्य एजेंसियों की सहायता से मलबे से बाहर निकाला जबकि दो लोगों को स्थानीय निवासियों ने मलबे से बाहर निकाला।
सभी आठ घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ, डीएफएस, डीडीएमए, दिल्ली पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की भागीदारी वाला बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव दलों ने भारी मशीन, हाइड्रोलिक कटर, पीड़ितों का पता लगाने वाले कैमरों और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया।
