दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से लोगों को मिली चिपचिपी गर्मी से राहत, आंधी-तूफान का अलर्ट

Thursday, Jun 30, 2022 - 09:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूरे उत्तर भारत में उमस से भरी घबराहट वाली गर्मी से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगा। दरअसल, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के मौसम में आज बदलाव देखने को मिला है। बात दें कि  गुरुवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल काफी बेहाल था। 

वहीं इसके साथ ही दिल्ली-NCR के इलाकों में आज आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज छह से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 जून या फिर एक जुलाई को मॉनसून का आगमन हो सकता है।   

मौसम विभाग (IMD) ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार जताए हैं। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आज मध्यम गति से बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। 

Anu Malhotra

Advertising