Delhi: गणेश विजर्सन के दौरान दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 06:18 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई जिनमें से एक समूह भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित कर लौट रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि शक है कि त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश के कारण दो समूहों के बीच झड़प हुई।

गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ब्लॉक 32 के पास एक समूह पर दूसरे समूह ने उस समय हमला कर दिया जब वे भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब तक स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, दोनों समूह भाग गए। डीसीपी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News