दिल्ली हिंसाः पुलिस की कार्रवाई पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

Friday, Feb 28, 2020 - 05:59 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली में हुई भयानक हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा भी कर दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होते दिख रहे हैं। अर्धसैनिक बलों की लगातार गश्त जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई है और पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन का घर भी सील कर दिया गया है।

वहीं, जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर आप पार्षद ताहिर हुसैन के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा दिल्ली में इतना कुछ हो गया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक ही घर को सील किया और संयोग से उसका नाम ताहिर है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, 'इतने लोग मारे गए, इतने लोग घायल हुए, इतने घर जलाए गए, दुकानों में लूट हुई, लेकिन पुलिस ने एक ही घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस की निरंतरता को सलाम।

आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया था तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस व्यक्ति को दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। सभी एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच के लिए 2 अलग-अलग टीम बनाई गई है। एक टीम को DCP राजेश देव लीड करेंगे. वहीं एक टीन को जॉय टर्की लीड करेंगे। दोनो टीमों में चार-चार ACP होंगे। ACP क्राइम बीके सिंह की अगुवाई में यह SIT काम करेगी।

Yaspal

Advertising