सरेआम महिला पर हमला कर लूटा फोन और गहने, देखें Video

Sunday, Aug 05, 2018 - 06:16 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला पर कथित रूप से हमला कर उसके गहने एवं मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने आज बताया कि घटना 29 जुलाई की है और मानसरोवर पार्क की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला संकरी गली से जा रही है और आरोपी महिला को पीछे से उसकी गर्दन से पकड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने महिला से फोन और गहने लूट लिए और फरार हो गया। अधिकारी ने कहा कि जब यह कथित घटना हुई तब एक व्यक्ति उनके पीछे बाइक चलाता हुआ दिखा। पुलिस ने कहा कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गली के बाहर गया जहां दूसरा व्यक्ति बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 

Anil dev

Advertising