दिल्ली: विधानसभा में भाजपा विधायकों का जोरदार हंगामा, द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग

Wednesday, Mar 23, 2022 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने जैसे ही संबोधन शुरू किया, भाजपा विधायक बीच में ही शोर मचाने लगे। वे राष्ट्रीय राजधानी में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे थे।

 

वहीं हंगामे के बीच भी उप राज्यपाल अनिल बैजल ने अपना संबोधन जारी रखा और कहा कि 2016-17 के बाद से शहर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उप राज्यपाल ने विधानसभा में बताया कि दिल्ली में बिजली दरें सबसे सस्ती, 2020-21 में 91.4 प्रतिशत परिवारों को बिजली सब्सिडी का लाभ मिला है।

Seema Sharma

Advertising