दिल्ली: बारिश के बाद मिली उमस से राहत, बारिश को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: IMD ने मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद उमस से राहत मिली है। इससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में तकरीबन चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। IMD रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले तापमान 38.8 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली में अगले चार दिन तक मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल बारिश को लेकर राजधानी में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया।
मानसून की बात करें तो फिलहाल मानसून उत्तर भारत से बिहार, बंगाल होते हुए असम की ओर बढ़ रहा है। वहीं अगले दो-तीन में मानसून दक्षिण की तरफ बढ़ जाएगा।