फांसी का डर नहीं, मासूमों से रेप ही रेप

Thursday, May 03, 2018 - 10:46 AM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी इलाके में दूसरी कक्षा में पढऩे वाले महज 7 साल के बच्चे के साथ एक 20 साल के युवक ने आप्राकृतिक यौनाचार किया।  आरोपी युवक उसका जानकार है और वह बच्चे को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और रेप किया। बताया जाता है कि आरोपी युवक ने रेप के दौरान सभी हदों को पार किया और उसके अंदरूनी अंगों को बुरी तरह से चोटें भी पहुंचाई। आरोपी ने उसका गला दबा दिया और सोचा कि वह मर गया है जिसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया,लेकिन एक राहगीर ने बेसुध बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।  परिजनों की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी बिलोची (20) के रूप में हुई है।  सात वर्षीय मासूम परिवार के साथ विकासपुरी में रहता है। वह पास के स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। जबकि उसका पिता विकलांग है और रिक्शा चलाकर परिवार का पेट भरता है। पुलिस के मुताबिक बीती शाम वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी बीच बिलोची उसके पास आया और कहने लगा कि उसे उसके पापा बुला रहे हैं। पापा का नाम सुन मासूम युवक के साथ चला गया। जिसके बाद आरोपी बच्चे को विकासपुरी स्थित गंदे नाले के पास ले गया जहां उसने मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया और गला दबा मारने की कोशिश की। इसी बीच वहां एक राहगीर आया, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीर ने बच्चे को उसके घर छोड़ा जहां बच्चे के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। वहीं घर आते ही मासूम ने पूरी आपबीती परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौसी के घर घूमने आई बच्ची से मौसा ने किया रेप
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मौसी के घर घूमने आई 12 साल की बच्ची को उसके मौसा ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची के बताने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता फ रीदाबाद में अपने परिवार के साथ रहती है। 25 अप्रैल को वह साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर घूमने आई थी। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि 28 अप्रैल की रात में उसके मौसा ने कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज की वजह से बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। 30 अप्रैल को घर पहुंचने के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए तो वहां दुष्कर्म की बात सामने आई। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद सोमवार को परिजन साहिबाबाद थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ साहिबाबाद डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को भेजा गया। बुधवार तक जांच रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। जिसके बाद बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

साल की मासूम बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया रेप
7 साल की ब‘ची को उसके ही पड़ोस में रहने वाले जानकार ने साइकिल पर घुमाने के बहाने पहले अगवा किया और उसके साथ जंगल में जाकर रेप किया। ये वारदात दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई। आरोपी युवक 17 साल का है जो नाबालिग है। मासूम ब‘ची से रेप के बाद नाबालिग लड़के ने उसके अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें  पहुंचाई और उसे बुरी तरह से पीटा। वारदात के बाद ’यादा खून निकलने से ब‘ची की हालत गंभीर है। उसे रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग अरोपी को पकड़ लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में 7 साल की ब‘ची घर पर अकेली थी। उसी वक्त पड़ोस का रहने वाला 17 साल का नाबालिग लड़का उसको साइकिल पर घुमाने के बहाने पास के जंगल में ले गया। वहां उसने ब‘ची के साथ रेप किया और बाद में उसको घर के पास छोड़ दिया। ब‘ची दर्द से कराह रही थी। उसे ब्लीङ्क्षडग होने लगा, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा &76 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

Anil dev

Advertising