दिल्ली तेरे हाल पर रोना आया, 48 घंटे 11 रेप

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 11:08 AM (IST)

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): राजधानी में बच्ची हो, युवती हो या महिला हो, कोई भी सुरक्षित नहीं है। 48 घंटे के अंदर दिल्ली के अलग अलग इलाकों में किशोरी समेत 11 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं। सभी पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

शर्मनाक
पहली घटना: अंबेडकर नगर इलाके की है,जहां पर एक 13 साल की किशोरी को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला राजा नाम के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। किशोरी के मां जब घर वापस आई तो बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई। उसके बाद मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी राजा के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दूसरा मामला: पंजाबी बाग इलाके का है। यहां 24 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ पंजाबी बाग में रहती है। युवती ने अपने जानकार एक युवक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म 
किया है। 

तीसरा मामला: राजौरी गार्डन इलाके कीाहै। जहां पर 27 वर्षीय पीड़िता ने अपने एक जानकार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह अपने परिवार के साथ राजौरी गार्डन में रहती है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पीड़िता ने परिवार के ही एक व्यक्ति के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  

चौथी घटना: बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके की है,जहां पर एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। घटना के वक्त बच्ची की मां सामान लेने के लिए मार्केट गई हुई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आई तो बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक घर में जबरन घुस आया और उसके साथ गंदा काम किया।  

पांचवीं घटना: द्वारका साउथ इलाके की है। यहां 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने कुछ दिन पहले उसे मिलने के लिए द्वारका-6 के पास बुलाया। पीड़िता युवक के कहने पर गई। आरोपित युवक उसे एक कमरे में ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

छठी व सातवीं घटना: जैतपुर इलाके की है जहां पर एक 24 साल की महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जैतपुर में रहती है। पिछले आठ साल से उसका जीत सिंह उर्फ गीत से दोस्ती थी। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। जैतपुर में ही एक 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। पीड़िता परिवार के साथ जैतपुर में रहती है। परिवारिक कलह के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ दिया है। 

आठवीं घटना: द्वारका इलाके की है, यहां नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। 29 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ हरियाणा में रहती है। कुछ माह पहले किसी जानकार द्वारा उसे एक नम्बर मिला। पीड़िता को काम की तलाश थी। सूत्रों के अनुसार पीड़ित ने उक्त नम्बर पर कॉल करके काम की बात कही। जिस पर आरोपित ने उसे द्वारका बुलाया। पीड़िता आरोपित के बताए गये पते पर गई। जहां आरोपित ने पीड़िता ने के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

नौवीं व दसवीं घटना: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके की है। पहले मामले 28 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उसके पति किसी काम से घर से बाहर गये थे। देर रात पति को दोस्त घर में आया। वह साथ में कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। आरोपित ने पीड़िता को भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। पीड़िता को जब होश आया तो पता चला उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। नांगलाई में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि देर रात वह घर में अकेली थी। तभी एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News