सत्संग के बहाने महिलाओं को फंसाने वाले बाबा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Wednesday, Jul 06, 2016 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली: सत्संग के बहाने महिलाओं को फंसाने वाले दिल्ली के रजनीश ग्रोवर उर्फ अशोक कुमार उर्फ  मन्नत वाले बाबा के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर की जिस लड़की ने सोमवार को ढोंगी बाबा का पर्दाफाश करके दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, उसका दावा है कि बाबा सम्मोहन करता है। दिल्ली के छतरपुर फार्म हाऊस में उसने सम्मोहन के जरिए 2 महिलाओं को बंधक बनाकर रखा है।

पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि रजनीश ग्रोवर ने 10 दिन पहले मलेशिया का वीजा लिया है। वह मलेशिया फरार हो सकता है। जयपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है। बंधक बनाई महिलाओं में उसकी भाभी भी है। करीब एक साल तक रजनीश ने उसकी मां को भी बंधक बनाकर रखा था। लड़की के आरोपों के बाद जयपुर पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई है। बाबा ऐसी महिलाओं को टारगेट करता था जिनके पति या पिता नहीं होते थे। 

Advertising