दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर फिर से CAA के विरोध में प्रदर्शन, जुटे हजारों प्रदर्शनकारी

Friday, Dec 27, 2019 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली की जामा मस्जिद में एक बार फिर से नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में नमाज़ी मस्जिद के बाहर इकट्ठे हो गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं दिल्ली पुलिस ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रख रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

जामा मस्जिद के अलावा दिल्ली के जोरबाग इलाके में भी शुक्रवार को CAA के खिलाफ विरोधी मार्च निकाला गया, ये मार्च प्रधानमंत्री के आवास तक जाएगा। सलीमपुर, जाफराबाद और मुस्तफाबाद में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। वहीं इससे पहले कहा गया था कि जामा मस्जिद पर आज CAA-NRC-NPR के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन होगा और समय रहते प्रदर्शन खत्म भी हो जाएगा।

Seema Sharma

Advertising