दिल्ली: मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताया शोक

Sunday, Nov 14, 2021 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर शोक जताया। बीते शनिवार को मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी मां को श्रद्धांजलि देने प्रियंका गांधी मायावती के दिल्ली स्थित आवास में पहुंचीं। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी मां के निधन पर संवेदना वयक्त की थी। 

हृदय गति रुकने से हुआ निधन
बता दें कि, शनिवार को मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थी। रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

योगी आदित्‍यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा '' उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्‍य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'' सपा ध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में मायावती की माता के निधन को अत्यंत दुखद बताया एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

 

rajesh kumar

Advertising