दिल्ली में प्रदूषण को कम करने आई 'एंटी स्मॉग गन', आनंद विहार में हुआ ट्रायल

Wednesday, Dec 20, 2017 - 04:45 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में सबसे बड़ी समय प्रदूषण की है और इसी समस्या से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने अब Anti smog gun की मदद लेने का सोची है। जिसका ट्रायल पूर्वी दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके आनंद विहार आईएसबीटी में किया गया। इसके बाद ही इसका इस्तमाल डीटीयू और अन्य प्रदूषित इलाकों में  स्मॉग हटाने के लिए किया जाएगा।  

वहीं, इससे पहले 18 दिसंबर 2017 को पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने उप -मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर दिल्ली सचिवालय पर  Anti smog gun का इस्तेमाल किया था। अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्मॉग गन के इस्तेमाल से लेकर इसके बारे में समझने तक अभी और ट्रायल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर बात करें इस गम की कीमत की तो एक मशीन करीब 20 लाख रूपए तक की है।

एंटी स्मॉग गन एक ऐसा विशाल डिवाइस है, जो एक बड़े व्हीकल पर एक वॉटर टैंक से जु़ड़ा होता है। ये डिवाइस हवा में 50 मीटर ऊपर तक पानी की बौछार छोड़ सकता है।  पानी के कण प्रदूषण के कणों से चिपक जाते हैं और पानी के साथ नीचे आ जाते हैं। इस डिवाइस की कीमत 20 लाख के आस-पास है।

गौरतलब है कि दिल्ली से पहले हरियाणा में भी पराली और इंडस्ट्री के धुएं  से बचने के लिए इस गन का इस्तेमाल किया गया था।  वहीं, जब आनंद विहार में आज सुबह जब एंटी स्मॉग गन का जब ट्रायल किया  जाएगा उस वक्त दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

Advertising