दिल्ली पुलिस ने ''खतरनाक ड्राइविंग'' के लिए रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान काटा

Friday, Jun 25, 2021 - 03:49 AM (IST)

नई दिल्लीः उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि वाड्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे। पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाड्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाद्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं। 

Pardeep

Advertising