''दिल्ली की जनता केजरीवाल के फैलाए भ्रम से हो चुकी है मुक्त''

Saturday, Dec 10, 2016 - 08:25 PM (IST)

पणजी: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के फैलाए भ्रम से अब उबर चुकी है। ओझा ने यहां यूनीवार्ता से बातचीत में कहा,‘‘दिल्ली की स्थिति वास्तव में बदतर है। केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन कोई भी वादा निभाया नहीं गया। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि उनके मंत्रिमंडल के आधे सदस्य भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं तथा कई मंत्रियों केे खिलााफ बलात्कार के मामले भी हैं, जिनमें से  कुछ सलाखों के पीछै कैद हैं जबकि कुछ भागते फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना ज्यादातर समय दिल्ली से बाहर गोवा या पंजाब में प्रचार के लिये व्यतीत कर  रहे हैं। ऐसे समय जब दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप फैला था, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का वहां पता नहीं था। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री जानते ही नहीं कि सरकार कैसे चलाई जाती है।

Advertising