गर्भवती पत्नी मांगती रही जान की भीख, आखों के सामने कर डाली पति की हत्या

Saturday, Aug 29, 2020 - 10:15 AM (IST)

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में अपने लापता बच्चे की खोजबीन कर रहे एक शख्स को शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने पीटपीट कर मार डाला। इस दैरान मृतक की गर्भवती पत्नी भी उसके साथ ही थी और दोनों से लगातार अपने पति की जान बख्शने की अपील करती रही। पर दोनों नही रुके। वारदात के बाद दोनों भाग गए। 

इसके बाद महिला वहां से गुजर रहे लोगों से सहायता मांगती रही, पर कोई नहीं आया। उसी दौरान एक पीसीआर वहां पहुंची और घायल को अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण कुमार मीणा के रूप में हुई है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास में वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद हो गई है। 

आरोपियों के नाम धीरज अरोड़ा और राकेश अरोड़ा बताये गए हैं। डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त की रात करीब 11:45 की है। मां आनंदमयी मार्ग पर होंडा शोरूम के पास पेट्रोलिंग कर रही टीम को एक गर्भवती महिला  रोती हुई मिली। महिला का पति सड़क पर जख्मी पड़ा था। मृतक कृष्णा मूलरूप से जयपुर के रहने वाले थे। पत्नी पप्पी देवी ने पुलिस को बताया की उनका सात साल का बेटा शाम से गायब था। इसके कारण दोनों पति पत्नी काफी परेशान रहे और उसे ढंूढ रहे थे। इसी दौरान दोनों मां आनंदमयी मार्ग पर खड़ी ग्रामीण सेवा में बैठे दोनों भाइयों के पास पहुंचे। दंपति ने दोनों से अपने बच्चे के बारे में पूछा कि कहीं देखा है क्या? इस पर दोनों इतने नाराज हो गए कि उन्होंने रॉड से कृष्ण पर हमला कर दिया।

Anil dev

Advertising