काम नहीं आया निर्भया का फंड, महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध

Thursday, Nov 30, 2017 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूरे देश को झकझोड़ कर रख देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड को पांच साल पूरे होने वाले हैंं। निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निर्भया फंड बनाया गया लेकिन भी किसी काम नहीं आया। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ क्राइम लगातार बढ़ रहा है। 2014 में महिलाओं के खिलाफ 3,39,457 मामले दर्ज किए गए। जिसमें से सबसे ज्यादा 38 हजार मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए थे। हालांकि 2015 में इसमें कमी देखने को मिली।  2015 में 3,29,243 मामले सामने आए। लेकिन 2016 में ये फिर बढ़कर 3,38,954 हो गए। 



आंकड़े बयां करते निर्भया फंड की दास्तां
निर्भया फंड के इस्तेमाल न किए जाने को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं। 2013 से 2016 तक निर्भया फंड में 3 हजार करोड़ रुपए दिए गए लेकिन इस फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते मामले इस बात की पुष्टि करते हैं।


 

Advertising