मानसून आने पर भी गर्मी ने किया बेहाल, दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार

Friday, Jul 03, 2020 - 09:38 AM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने 25 जून को दस्तक दे दी थी बावजूद इसके दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मानसून के पहुंचने के बाद भी बारिश अभी नदारद है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में लोगों को अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से शुष्क मौसम रहने और सप्ताहांत पर बारिश की संभावना जताई है।

वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि दिल्ली में शुक्रवार शाम या फिर रात को बारिश हो सकती है। बता दें कि वीरवार को सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। महानगर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 55 से 80 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए एक सामान्य मानसून का अनुमान जताया है लेकिन अभी तक बादल बरसे नहीं हैं।

Seema Sharma

Advertising